रतलाम: मौत के मुंह से युवक को खींच लाया SDERF का जांबाज जवान, SP ने नकद पुरस्कार से नवाजा

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-proudofIndianpolice-sdrfteem-ShoaibKhan

रतलाम: मौत के मुंह से युवक को खींच लाया SDERF का जांबाज जवान, SP ने नकद पुरस्कार से नवाजा
रतलाम। D I T NEWS:- रतलाम जिले में इंसानियत और बहादुरी की एक मिसाल पेश करते हुए एसडीआरएफ (SDERF) के एक सैनिक ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवक को डूबने से बचा लिया। इस साहसिक कार्य के लिए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने जवान को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
क्या है पूरा मामला?
घटना बीते 13 दिसंबर 2025 की है। शाम करीब 6:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि झांली तालाब में एक व्यक्ति गिर गया है और डूब रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एसडीईआरएफ जिला रतलाम के सैनिक 1155 शोएब खान बिना वक्त गंवाए तालाब में उतर गए।
कड़ी मशक्कत के बाद शोएब खान ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डूबने वाले युवक की पहचान राजेश (26 वर्ष), पिता सुरेश निनामा, निवासी सुभाष मार्ग बिहार हनु, कृषि मंडी महू रोड रतलाम के रूप में हुई है। समय पर मिली मदद से राजेश की जान बच गई।
SP अमित कुमार ने किया पुरस्कृत
जवान की इस जांबाजी और तत्परता की सराहना करते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सैनिक शोएब खान को उनके साहसिक और उत्कृष्ट कार्य के लिए 500/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया और विभाग में शोएब खान की बहादुरी की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस विभाग के इस मानवीय चेहरे की सराहना की है।