रतलाम में बिरसा मुंडा ट्रॉफी का रोमांच, 22 टीमों के बीच भाटपचलाना बनी चैंपियन
RatlamNews #DITNEWS #BirsaMundaTrophy #JanjatiyaGauravDiwas #KabaddiCompetition #RatlamSports #MadhyaPradeshNews #Kabaddi
D I T NEWS
रतलाम में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन | प्रदेश की 22 टीमों ने लिया हिस्सा, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रतलाम। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में रतलाम के बेरियाखेड़ी स्थित विधायक क्रीड़ा केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय बिरसा मुंडा ट्रॉफी कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 22 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच भाटपचलाना की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया, जबकि इंदौर की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का आयोजन महेश डोडियार मित्र मंडल द्वारा किया गया। समापन समारोह की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

समापन समारोह में महेश डोडियार, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा जनजाति संगठन एवं कबड्डी संयोजक, कृष्णा डिंडोर, जिला महामंत्री युवा मोर्चा, कवि चंचल चौहान और रतन चरपोटा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न जानी-मानी कबड्डी टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन, बेहतरीन तालमेल और खेल भावना से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में मंच प्रदान करना और उनमें अनुशासन, खेल भावना एवं सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं निष्पक्ष निर्णय की जिम्मेदारी निर्णायक रविंद्र यादव, मुकेश जाट, कैलाश पाटीदार, नंदकिशोर धाकड़, सुरेश मालवीय और तूफान सिंह ने निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्य गौरव सिंह राणावत, गौरव सिंह सिसोदिया, कालू बारोट, नीलेश डोडियार, राधे डामर, जोंटी गोयल, लाखन मईडा, प्रदीप पवार, सुनील डोडियार, कमल डोडियार, विकास परमार, तनवीर डोडियार सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन हार्दिक कुरवारा ने किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, आयोजन समिति, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजक : महेश डोडियार मित्र मंडल मंच संचालन : हार्दिक कुरवारा