नामली में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत, रेलवे ब्रिज के पास मिला शव; परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया प्रदर्शन

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-namlipolice

नामली में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत, रेलवे ब्रिज के पास मिला शव; परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया प्रदर्शन

रतलाम | D I T NEWS 

नामली में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था।

रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब रेलवे ब्रिज के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शिवम राठौड़ के रूप में हुई है, जो लहसुन व्यापार का काम करता था।

बुधवार से था लापता

मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग शिवम को बुलाने आए थे, जिनके साथ वह अपनी बाइक पर गया था। बुधवार रात को भी कुछ अज्ञात लोग घर आए और गाली-गलौज करते हुए शिवम के बारे में पूछताछ की थी। शुक्रवार सुबह जब शव मिला, तो मौके से न तो बाइक मिली और न ही शिवम का मोबाइल फोन।

4.80 लाख का लेनदेन और विवाद

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवम ने हाल ही में 4.80 लाख रुपये का लहसुन का सौदा किया था, जिसमें से 2 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था। बाकी की राशि और लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों का भारी आक्रोश, थाने का घेराव

दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव नामली पहुंचा, बड़ी संख्या में समाजजन और परिजन एकत्रित हो गए। उन्होंने शव को नामली थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी गायत्री सोनी मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

---------------------------------------------------------------------

अब बात करें तो युवक की मौत ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह व्यापारिक रंजिश थी या कुछ और? पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।