प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन, खनिज अधिकारी पर मेहरबानी के आरोप

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-RatlamNews-BreakingNews-IllegalMining-RatlamPolice-MadhyaPradeshNews-JusticeForVillagers-MiningMafia-MPGovernment-JanSamparkMP-CMOMadhyaPradesh

प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन, खनिज अधिकारी पर मेहरबानी के आरोप

रतलाम | D I T NEWS 

लुनेरा में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसपी और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; फर्जी मुकदमे का लगाया आरोप

रतलाम |  जिले के लुनेरा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच ठन गई है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खनिज माफिया और ठेकेदार से मिलीभगत के चलते जब्त किए गए डंपरों को बिना किसी जुर्माने के छोड़ दिया गया। वहीं, विरोध करने वाले ग्रामीणों पर राजनीतिक दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज करने का मामला भी सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

बीती 9 फरवरी को लुनेरा स्थित हनुमान मंदिर के पास अवैध खनन की सूचना पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर दो डंपरों को रंगे हाथों पकड़ा था। मौके पर खनिज विभाग की टीम को बुलाया गया। खनिज इंस्पेक्टर देवेंद्र चिड़ार ने पंचनामा बनाकर डंपरों को बिलपांक थाने भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ही घंटों बाद जिला खनिज अधिकारी रीना पाठक ने प्रभाव के चलते डंपरों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

क्या लगाए ग्रामीणों ने आरोप:

  • मिलीभगत: ठेकेदार बलवीर सिंह राठौर के पास स्वीकृत सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है, फिर भी वह मंदिर के पास अवैध खुदाई कर रहा है।

  • फर्जी एफआईआर: ग्रामीणों का दावा है कि अवैध खनन का विरोध करने पर पुलिस ने उन पर दबाव में आकर झूठा केस दर्ज किया है।

  • जिम्मेदारों का पल्ला झाड़ना: जब इस विषय में खनिज अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने इसे लोक निर्माण विभाग (PWD) का मामला बताकर टाल दिया। वहीं PWD अधिकारी छुट्टी का हवाला देकर बचते नजर आए।

"जब तक जमीन का विधिवत सीमांकन नहीं होता और अवैध खनन पर रोक नहीं लगती, हमारा विरोध जारी रहेगा। प्रशासन माफिया को संरक्षण दे रहा है।"ग्रामीण, लुनेरा क्षेत्र

अधिकारियों का रवैया: मीटिंग और छुट्टी का बहाना

ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर मिशा सिंह से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें काफी देर तक इंतजार कराने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों ने बताया कि वे मीटिंग में व्यस्त हैं। मामले में पारदर्शिता की कमी और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।