रतलाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: विधायक कार्यालय के पास हुई चोरी का खुलासा, ₹3.60 लाख के जेवर बरामद

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnewsRatlamPolice-CrimeNews-RatlamNews-PoliceAction-ChoriKaKhulasa-BreakingNewsRatlam-MPPolice

रतलाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: विधायक कार्यालय के पास हुई चोरी का खुलासा, ₹3.60 लाख के जेवर बरामद

स्टेशन रोड पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 24 ग्राम सोना जब्त; चार साथी अब भी फरार

रतलाम | D I T NEWS 

शहर के विक्रम नगर इलाके में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹3.60 लाख की कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

विधायक कार्यालय को भी बनाया था निशाना

उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने विक्रम नगर स्थित विधायक कार्यालय का ताला तोड़कर पास के ही एक मकान में हाथ साफ किया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की थी।

CCTV और मुखबिर की घेराबंदी में फंसा आरोपी 

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सटीक सूचना पर पुलिस ने राधे पिता सोहन पारदी (45) निवासी बजरंग नगर को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से:

  1. सोने के हार का टुकड़ा

  2. सोने के कंगन (कुल वजन 24 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹3.60 लाख) बरामद किए गए।

इन आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी राधे ने कबूला कि उसने अपने साथियों— अविनाश, देवा, सचिन और बाला उर्फ चंदन (सभी निवासी बजरंग नगर) के साथ मिलकर चोरी की थी। फिलहाल ये चारों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस टीम की सराहना

सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक विजय बामनिया, चौकी प्रभारी जगदीश यादव, प्रधान आरक्षक कुलदीपसिंह सिसोदिया, आरक्षक गोपाल आंजना, लखनसिंह, हेमराज डामोर, वीरेंद्र डाबी, जितेंद्रसिंह बघेल और विनोद गौड़ की मुख्य भूमिका रही।