कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-CrimeUpdate-CrimeReport-Investigation-CrimeScene-PoliceAction
रतलाम। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को दबोचा, जिसके पास से करीब 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
सटीक सूचना पर हुई घेराबंदी : थाना प्रभारी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर मादक पदार्थ की खेप लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए थाना अंतर्गत संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक सवार आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में जुट सकती है बड़ी जानकारी : तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह ड्रग्स कहां से लाया था और जिले में इसके मुख्य खरीददार कौन हैं। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में नशे के इस काले कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।