निर्माणाधीन मकान के पास कच्ची दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दबा, हालत गंभीर

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-hadsha-houseconstruction

निर्माणाधीन मकान के पास कच्ची दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दबा, हालत गंभीर

रतलाम | D I T NEWS 

कोठारी वास में खुदाई के दौरान हुआ हादसा, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची

शहर के कोठारी वास क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान के पास अचानक पड़ोसी की दो मंजिला कच्ची दीवार गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहा एक मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय रहवासियों और साथी मजदूरों की तत्परता से उसे मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया है।

गड्ढा खोदते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठारी वास स्थित एमएलबी स्कूल के सामने राजपुरा माताजी (ग्राम चिल्लर) निवासी दिनेश पलसोड़ी एक निर्माणाधीन मकान के लिए गड्ढे की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान पास की एक पुरानी दो मंजिला कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के रहवासियों और मजदूरों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दिनेश को मलबे से बाहर निकाला।

प्रशासनिक अमला मौके पर हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम आर्ची हरित, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणक चौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया ताकि मलबे में किसी अन्य के दबे होने की आशंका को दूर किया जा सके। पुलिस प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।