"बेखौफ लुटेरे: बुजुर्ग महिला बनी शिकार, एसपी ने घोषित किया नकद इनाम"
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Loot-ChainSnatching-CrimeUpdate-CrimeNews-ChainSnatchers
रतलाम | D I T NEWS
(ताल): शहर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। ताल-जावरा रोड स्थित राजेंद्र मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी अमित कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पता पूछने के बहाने आए और दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित महिला चंदाबाई (60) पति जगदीश खत्री ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। उस वक्त वह अपने घर के बाहर ओटले पर अकेली खड़ी थीं। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां आए।
-
दो बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़े रहे, जबकि एक (उम्र करीब 20-22 वर्ष) महिला के पास पहुंचा।
-
बदमाश ने किसी अनजान व्यक्ति का पता पूछने के बहाने महिला को बातों में उलझाया।
-
जैसे ही महिला ने जानकारी होने से मना किया, युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर 20 सोने के मोती और पेंडल वाला मंगलसूत्र खींच लिया।
-
तीनों बदमाश पलक झपकते ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जावरा रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी की जांच
वारदात की सूचना मिलते ही ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल के आसपास और भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एसपी का कड़ा रुख: रतलाम एसपी अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। बदमाशों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।