"शादी के चंद सालों बाद ख़त्म हुई ज़िंदगी, महिला की मौत पर उठे सवाल"
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-hatkichauki-Ratlampolice-suicide-fasi
रतलाम | D I T NEWS
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत....
रतलाम | शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ गली नंबर 3 में रहने वाली एक 28 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान आयशा (28 वर्ष), पति दिलावर शाह के रूप में हुई है। परिजनों ने जब आयशा को फंदे पर झूलते देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा और हाट चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई...
हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

परिजनों के आरोप....
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतिका के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष की ओर से विरोधाभासी बातें सामने आईं। परिजनों ने महिला पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला उलझता नजर आ रहा है।

चौकी प्रभारी : "पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।"