रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जब्त

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जब्त

रतलाम | D I T NEWS :- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 165 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹17.30 लाख मूल्य का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना रिंगनोद पुलिस टीम ने महू–नीमच हाईवे स्थित होटल गंगासागर के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

इस मामले में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • कारूलाल पिता नन्दा गणावा, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

  • फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मालीपुरा, बड़ावदा थाना बड़ावदा, जिला रतलाम

जब्त मशरूका

  • 165 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹16,50,000

  • मोटरसाइकिल HF Deluxe (MP43-EG-2592) — अनुमानित कीमत ₹50,000

  • मोपेड TVS XL (MP43-ZD-0462) — अनुमानित कीमत ₹30,000

कुल जब्त मशरूका मूल्य — ₹17,30,000 (सत्रह लाख तीस हजार रुपये)

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (IPS) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह और नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।