रतलाम: 24 घंटे के अंदर चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, दशा माता पूजन के दौरान मंदिर में हुई थी वारदात

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-ladygang-chainsnatching

रतलाम: 24 घंटे के अंदर चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, दशा माता पूजन के दौरान मंदिर में हुई थी वारदात

रतलाम | D I T NEWS 

पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र से जुड़े हैं गिरोह के तार; अर्टिगा कार और सोने की चेन बरामद

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना माणकचौक पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर उस शातिर महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने दशा माता पर्व के दौरान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में 5 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

बीते 13 मार्च 2026 को शहर में 'दशा माता' का त्यौहार मनाया जा रहा था। हरदेवलाल की पिपली स्थित मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ थी। पूजा-पाठ के दौरान अज्ञात बदमाशों ने फरियादिया विद्या पति आशीष माहेश्वरी की सास सावित्री देवी के गले से सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना माणकचौक में धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV और साइबर सेल की मदद से मिली कामयाबी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने तत्काल टीम गठित की। माणकचौक थाना पुलिस और साइबर सेल ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। सुराग मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रह रहे इस गिरोह को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 30.580 ग्राम सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार (MP09AR0301) जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. अलक पति सन्नी हटकली (35) - निवासी जलगांव, महाराष्ट्र (हाल मुकाम: इंदौर)

  2. जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने (30) - निवासी बुल्ठाना, महाराष्ट्र (हाल मुकाम: इंदौर)

  3. शुष्मा पति विनायक हताग्ले (27) - निवासी जलगांव, महाराष्ट्र (हाल मुकाम: इंदौर)

  4. पुजा पति एनेश सक्ते (27) - निवासी इंदौर

  5. एक बालिका (विधि विरुद्ध बालक)

  6. कमल पिता देवीसिंह राजोरिया (42) - निवासी हातोद, जिला इंदौर

इनकी रही मुख्य भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे, उपनिरीक्षक राकेश मेहरा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित कोरी और उनकी टीम के साथ-साथ धार जिले के धामनोद थाने के पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के कार्य की प्रशंसा की है।