रतलाम के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हर्ष उर्फ कटोरा की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हर्ष का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला।
देर रात हुआ हादसा, सुबह चला पता
मामला धार जिले की बदनावर तहसील का है। जानकारी के अनुसार, रतलाम के पीपल चौक निवासी हर्ष उर्फ कटोरा (21 वर्ष) पिता संतोष पंवार इन दिनों अपनी नानी के घर बिड़वाल में रह रहा था।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह कोद-बिड़वाल मार्ग से गुजर रहा था, तभी एक अंधे मोड़ पर उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। रात के अंधेरे में हादसा होने के कारण किसी को खबर नहीं लगी। रविवार सुबह जब राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक देखी, तब पुलिस को सूचना दी गई।
हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज थे 16 से ज्यादा गंभीर मामले
जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाला हर्ष कोई साधारण युवक नहीं, बल्कि पुलिस रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर था। रतलाम के स्टेशन रोड थाने में उसके खिलाफ अपराधों की लंबी फेहरिस्त है:
-
हत्या का प्रयास: 2 केस
-
अवैध वसूली : 4 केस
-
मारपीट और गुंडागर्दी: 9 से अधिक मामले
-
अन्य: एट्रोसिटी एक्ट सहित कुल 16 से ज्यादा मामले दर्ज थे।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है, जिसका अंतिम संस्कार इंदौर के देपालपुर (पैतृक गांव) में किया जाएगा।