पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-pistal-ratlampolice-aalotnews

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रतलाम | D I T NEWS 

जावरा के दो युवक दबोचे, उज्जैन का सप्लायर फरार; अपाचे बाइक और हथियार जब्त

रतलाम | (आलोट ) जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक अवैध पिस्टल और 08 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार लाल व एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम की टीम ने यह कार्रवाई की। रविवार को सूचना मिली थी कि जावरा की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे बाइक (MP 43 ZL 2994) पर दो संदिग्ध युवक हथियार लेकर निकल रहे हैं। पुलिस ने तत्काल जीवनगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की और संदेही युवकों को रोका।

कमर में छिपा रखी थी पिस्टल

तलाशी के दौरान आरोपी शादाब पिता शहजाद खाँ मेव (25) निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा (जावरा) के पास से एक अवैध पिस्टल मिली, जो उसने कमर में छिपा रखी थी। पिस्टल की मैगजीन चेक करने पर उसमें 08 जिंदा राउंड पाए गए। पुलिस ने शादाब और उसके साथी जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया (26) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

सप्लायर की तलाश जारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि उसने यह पिस्टल और कारतूस उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीदे थे। पुलिस ने मामले में एजाज को फरार आरोपी बनाया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जब्त सामग्री का विवरण * हथियार: 01 अवैध पिस्टल एवं 08 जिंदा कारतूस (कीमत ₹50,000)

  • वाहन: टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत ₹1,25,000)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक अभिनंदन, दीपक, अंकित काला, बाबूलाल और विश्वेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।