"मार्बल की चमक पड़ी फीकी: जिलाबदर बदमाश को पुलिस ने सड़कों पर पैदल चलाया"

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlampolice-crimenews-RatlamSP

"मार्बल की चमक पड़ी फीकी: जिलाबदर बदमाश को पुलिस ने सड़कों पर पैदल चलाया"

रतलाम | D I T NEWS 

  • थाना डीडी नगर पुलिस की कार्रवाई: जिलाबदर बदमाश समीर 'मार्बल' हथियार के साथ गिरफ्तार
  • क्षेत्र में सरेराह जुलूस निकालकर थाने ले गई पुलिस; थाना प्रभारी की चेतावनी- "गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं"

रतलाम | थाना डी.डी नगर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आदतन अपराधी और जिलाबदर बदमाश समीर उर्फ मार्बल को गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने न केवल उसे पकड़ा, बल्कि इलाके में उसका डर खत्म करने के लिए पैदल जुलूस निकालते हुए थाने तक ले गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी अनुराग यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदतन अपराधी समीर उर्फ मार्बल, जिसे जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जिलाबदर घोषित किया जा चुका है, चोरी-छिपे क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समीर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध धारदार हथियार बरामद हुआ। चूंकि आरोपी जिलाबदर होने के बावजूद शहर की सीमा में पाया गया, इसलिए उस पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सरेराह निकाला जुलूस

पकड़े गए बदमाश का खौफ जनता के मन से निकालने के लिए थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस बल उसे पैदल ही क्षेत्र में और गलियों से गुजारते हुए थाने लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर पुलिस का खौफ साफ नजर आया।

"हमने आदतन अपराधी और जिलाबदर बदमाश समीर उर्फ मार्बल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सेखिलवाड़ न करे। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दहशतगर्दी या अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपराधियों को स्पष्ट संदेश है—या तो सुधर जाएं या सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहें। ऐसे अपराधियों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।"

— अनुराग यादव, थाना प्रभारी (डी.डीनगर)