रतलाम: पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की डैम में डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किए शव
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
रतलाम के बाजना रोड स्थित पलसोड़ी गांव में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जय श्रीराम डैम से दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय ध्रुव और 14 वर्षीय जय उर्फ आशुतोष के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्चिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह एक बार फिर प्रशासन और SDRF (एसडीआरएफ) की टीम ने तलाश शुरू की। सबसे पहले ध्रुव का शव मिला और उसके करीब एक घंटे बाद टीम ने जय उर्फ आशुतोष का शव भी ढूंढ निकाला।

हादसे का शिकार हुए दोनों छात्र रतलाम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को समता शिक्षा निकेतन (सागोद रोड) के कक्षा 9वीं के 8 छात्र घर से पिकनिक या पार्टी मनाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि, छात्रों ने परिजनों को यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे जय श्रीराम डैम जा रहे हैं।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से साथ गए अन्य छह छात्र बुरी तरह सहमे हुए हैं। वे इस स्थिति में नहीं हैं कि किसी से ठीक से बात कर सकें। वहीं, मृतक बच्चों के घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rais Khan : Chief Editor Jun 26, 2026
RatlamNews-RatlamPolice-Piploda-Sukhda-CrimeNews-BreakingNews-MadhyaPradeshNews-JainTemple
Rais Khan : Chief Editor Oct 30, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Congress-RahulGandhi-Congressnews-RatlamCongress
Rais Khan : Chief Editor Mar 22, 2026
Netball-NationalJuniorNetball-SportsNews-MadhyaPradeshSports-Mandsaur-NetballSelection-AthleteLife-HammadBaig-AyushmanSportsAcademy-TeamMP-NationalChampionship-SportsAchievement-NetballIndia-ChampionInMaking
Rais Khan : Chief Editor Aug 7, 2026
Ratlamnews-CrimeNews-CrimeStory-BreakingNews-CrimeReport-hatkichaukipolice-tiger-DDNagarthana-CrimeInvestigation-PoliceUpdate-Ratlampolice
Rais Khan : Chief Editor Mar 24, 2026
KhachrodNews-Anganwadi-ChildDevelopment-RatlamNews-Education-MPNews-SpecialDay
Rais Khan : Chief Editor May 17, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
Rais Khan : Chief Editor Aug 9, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor Nov 19, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-royalhospital-royalCollege
Rais Khan : Chief Editor Nov 27, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-sheetritu-healthtips-healthnews