गंदगी में जीवन जीने को मजबूर सुभाष नगर: वादों से थकी जनता सड़कों पर उतरी, ओवरब्रिज पर चक्का जाम
RatlamNews-SubhashNagar-SewerageProblem-ChakkaJam-RatlamMunicipalCorporation
रतलाम/ D I T NEWS :- वार्ड नंबर 15 सुभाष नगर क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त सीवरेज लाइन की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। युवा नेता रवि वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर ओवरब्रिज पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
आंदोलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कच्छावा और पूर्व पार्षद श्यामाबाई वर्मा (काकी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने नगर निगम प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि सीवरेज की समस्या के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
प्रदर्शन में मुन्ना सरकार, जाकिर भाई, इमरान खान, रईस मैव, जावेद खान, शेरू भाई, पप्पू भाई, इलू भाई, अकरम भाई, भुरू भाई, शब्बीर मंसूरी, स्मार्ट, बिलाल मंसूरी, चीन भाई, उस्मान बाबा, इलियास, मुबारक भाई, युसूफ मंसूरी, बबलू भाई, रफीक, अनीश, जाकिर मंडे, अशरफ, जाकिर खिड़की, मुख्तियार जीजा, छोटू भाई, जावेद, रिहान भाई, मुन्ना भाई शामिल हुए। वहीं मातृशक्ति की ओर से हसीना अप्पा, शहजादी बी, वहीदा बी, शाहिद बी, काजल, मुमताज आपा, गोरी बाजी, शब्बो बी, पेप जीजी और हंसा सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
चक्का जाम की सूचना मिलते ही नगर निगम के सिटी इंजीनियर मांगीलाल सुरैया और इंजीनियर विनोद पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और क्षेत्र की सीवरेज समस्या को गंभीरता से समझते हुए इसका जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद क्षेत्रवासियों ने चक्का जाम समाप्त किया।
