रतलाम में रूह कंपा देने वाली पशु क्रूरता: चलती स्कूटी से पिल्ले को घसीटा, दो महिलाओं पर FIR

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-iathana-Ratlampolice-pashukuruta

रतलाम में रूह कंपा देने वाली पशु क्रूरता: चलती स्कूटी से पिल्ले को घसीटा, दो महिलाओं पर FIR

जागरूक पत्रकारों ने रात भर तलाश कर बचाई बेजुबान की जान; आरोपियों की हुई पहचान

रतलाम | D I T NEWS शहर की पॉश कॉलोनी लालबाग क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ दो महिलाओं ने एक बेजुबान पिल्ले को रस्सी से बांधकर चलती स्कूटी के पीछे बेरहमी से घसीटा। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए राजबाग कॉलोनी निवासी दो महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

तड़पता रहा बेजुबान, नहीं पसीजा दिल

​6 मार्च की रात व्हाट्सएप ग्रुप्स पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें स्कूटी सवार दो महिलाएं एक छोटे पिल्ले को सड़क पर घसीटती नजर आ रही थीं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पिल्ला सड़क पर तड़प रहा है और बचने का संघर्ष कर रहा है, लेकिन महिलाओं ने स्कूटी नहीं रोकी। स्थानीय लोगों ने उन्हें टोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वे अनसुना कर आगे बढ़ गईं।

आधी रात को चला रेस्क्यू ऑपरेशन

​घटना की जानकारी मिलते ही शहर के सजग पत्रकारों की टीम सक्रिय हुई। पत्रकार विजय मीणा, अदिति मिश्रा और अमित निगम, सुजीत उपाध्याय, लालचंद राठौर और सभी पत्रकारों में ने रात में ही क्षेत्र की घेराबंदी कर घायल पिल्ले की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद लहूलुहान और डरा-सहमा पिल्ला बरामद हुआ, जिसे तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया। पत्रकारों की मुस्तैदी के कारण ही यह मामला पुलिस की चौखट तक पहुँच सका।

पुलिस की कार्रवाई औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान दीपिका पाटीदार (पति नितेश पाटीदार) और पूजा पांचाल (पति श्रवण पांचाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

"बेजुबानों के साथ इस तरह का क्रूर व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।" > — सत्येंद्र रघुवंशी, थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम