दो बत्ती चौपाटी नहीं हटेगी, व्यापारियों के समर्थन में उतरे प्रतिपक्ष नेता; कमिश्नर ने दिया आश्वासन
Ratlam-RatlamNews-SaveChoupati-StreetVendors-RatlamNagarNigam-ShantilalVerma-Justice ForVendors-MPNews-LocalBusiness-SupportLocal-रतलाम #दो_बत्ती_चौपाटी
रतलाम/ D I T NEWS
रतलाम। दो बत्ती चौपाटी के हाथ ठेला व्यापारियों ने आज नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त अनिल भाना से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों को हटाए जाने के प्रयासों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
नेता प्रतिपक्ष वर्मा ने आयुक्त से चर्चा करते हुए आपत्ति जताई कि पूर्व परिषद द्वारा दो बत्ती चौपाटी को बाकायदा 'हॉकर्स जोन' घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद व्यापारियों को वहां से हटाना सर्वथा अनुचित है। चर्चा के बाद निगम आयुक्त अनिल भाना ने स्थिति स्पष्ट करते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वर्तमान में चौपाटी को हटाने की ऐसी कोई योजना नहीं है और न ही उन्हें वहां से विस्थापित किया जा रहा है।

'हम आपके साथ खड़े हैं, निडर होकर व्यापार करें'
आयुक्त से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने आंदोलनरत व्यापारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, "आपकी दुकानें किसी भी कीमत पर हटने नहीं दी जाएंगी। हम पूरी तरह आपके साथ खड़े हैं। आप सभी बिना किसी डर के अपना पुराना व्यापार जारी रखें।"
व्यापारियों ने जताया आभार
इस राहत भरी खबर के बाद समस्त हाथ ठेला व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। दो बत्ती चौपाटी के समस्त व्यापारियों ने इस संकट की घड़ी में उनके आंदोलन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने वाले सभी समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।