पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnewsRatlamPolice-DrugBust-MadhyaPradeshPolice-SayNoToDrugs-PiplodaPolice-MDSmuggling
रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पिपलोदा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में 26 फरवरी की रात पिपलोदा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर की बाइक से ड्रग्स की खेप लेकर निकलने वाला है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुजापुर फंटा पंचेवा पर घेराबंदी की। संदेह के आधार पर जब एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो युवक के पास से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से मोईन (20) निवासी दलोदा, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मामले में संलिप्त दो अन्य साथियों आशीफ (21) और अयान (20) को भी दबोचा गया है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल मशरूका की कीमत 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।
70 ग्राम एमडी ड्रग्स: कीमत ₹ 7,00,000
टीवीएस राइडर बाइक: कीमत ₹ 50,000
कुल कार्रवाई: ₹ 7,50,000
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक राजू मखोड, इन्द्रपाल सिंह राठौर, सउनि कैलाश बोराना, प्रधान आरक्षक अनिल डोडियार सहित आरक्षक राहुल लोहार, सोनपाल सिंह, प्रेम मस्कोले, कमल सिंह, अभय चौहान, सतीष परमार, जितेन्द्र माली और सैनिक अशोक कुमावत का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब आरोपियों से नशीले पदार्थों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है।
Rais Khan : Chief Editor Aug 9, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor May 13, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlam-MPPolice-RustamjiAward-DrMohanYadav-RatlamPolice-AnuragYadav
Rais Khan : Chief Editor Mar 24, 2026
KhachrodNews-Anganwadi-ChildDevelopment-RatlamNews-Education-MPNews-SpecialDay
Rais Khan : Chief Editor Feb 19, 2023
Rais Khan : Chief Editor Jul 5, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-paryavaran-anganbadi-khachrodnews
Rais Khan : Chief Editor Apr 16, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-cm-mohanyadav-bjp-bhajpa-vidhayak
Rais Khan : Chief Editor Nov 19, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-royalhospital-royalCollege
Rais Khan : Chief Editor Aug 10, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews-kaladiwas
Rais Khan : Chief Editor Jun 28, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-tree-RatlamNagar-crimenews
Rais Khan : Chief Editor Mar 1, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews