बाजना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HPV वैक्सीनेशन का भव्य शुभारंभ, 15 बालिकाओं को लगा सुरक्षा का टीका
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
रतलाम (बाजना) D I T NEWS
क्षेत्र की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में आज बाजना स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में हुआ आगाज
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री कैलाश मुनिया, मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र वसुनिया और बीएमओ डॉ. जितेंद्र जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने अभियान कि शुरुआत की और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

पहले दिन 15 बालिकाओं का टीकाकरण
अभियान के पहले ही दिन उत्साहजनक माहौल देखने को मिला, जहाँ स्वास्थ्य केंद्र में 15 बालिकाओं का सफल वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं और उनके परिजनों को इस टीके के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों की टीम ने की मॉनिटरिंग
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर रहकर मॉनिटरिंग की। इसमें मुख्य रूप से:
-
डॉ. वर्षा कुरील (DIO)
-
सय्यद सर
-
डॉ. गौरव बोरीवाल और डॉ. पूजा मित्तल
-
मोईनुद्दीन अंसारी (BPM) एवं श्री वीनस डेविड
इनका रहा सराहनीय योगदान
टीकाकरण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने में वैक्सीनेशन टीम के महेंद्र सिंह पवार, मधुसूदन शर्मा और पार्वती निनामा की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) भी उपस्थित रहे।
"सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका बेहद प्रभावी है। हमारा लक्ष्य क्षेत्र की हर पात्र बालिका को इस सुरक्षा चक्र से जोड़ना है।"