रतलाम सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 खूंखार बदमाश गिरफ्तार
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-thanastationroad-RatlamSP
रतलाम/ D I T NEWS :- रतलाम पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शहर के व्यस्ततम चांदनी चौक सर्राफा बाजार में एक बड़ी डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने पंचपीर दरगाह (नई ईदगाह) के पास उंकाला रोड पर घेराबंदी कर एक खूंखार अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 शातिर बदमाशों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया गिरोह सर्राफा की एक बड़ी ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाने की फिराक में था। बदमाशों के पास से धारदार हथियार और शटर व लॉकर काटने के आधुनिक औजार बरामद किए गए हैं। हालांकि, वारदात के लिए रेकी करने वाला इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विवेक कुमार व सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर में रात्रि गश्त कड़ी की गई थी। इसी दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपीर दरगाह के पास कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ बैठे हैं और चांदनी चौक सर्राफा बाजार में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई और घेराबंदी कर 6 आरोपियों को दबोच लिया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं। आईसीजेएस (ICJS) सॉफ्टवेयर के माध्यम से जब इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया, तो इनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज मिले। पकड़ा गया आरोपी प्रभात उर्फ चेतन (निवासी नेपानगर, बुरहानपुर) एक बड़ी डकैती के मामले में लंबे समय से फरार था और उस पर पुलिस का इनाम भी घोषित था। इसके अलावा गैंग के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ भी स्थायी वारंट लंबित हैं।
स्टेशन रोड पुलिस ने पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4), 310(5) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों को सर्राफा बाजार की लोकेशन देने और रेकी करने वाला बजरंग नगर (रतलाम) का पारदी डेरा निवासी दिनेश हांडा मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डकैती और शटर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है:
एक लोहे की धारदार तलवार और एक फालिया।
एक लोहे की रॉडनुमा गुप्ती और एक टॉमी।
एक काले रंग का बैग, जिसमें गुलेल, आधुनिक हाइड्रोलिक कटर, पाने और पेचकस।
एक लकड़ी का डंडा।
कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया (56 वर्ष) – निवासी मुंडरा, अशोकनगर।
मेहरसिंह उर्फ नेहरिया पिता गुलाबसिंह मोंगिया (60 वर्ष) – निवासी गुलगांव, रायसेन।
नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेहरसिंह मोगिया (20 वर्ष) – निवासी गुलगांव, रायसेन।
प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया (27 वर्ष) – निवासी गुलगांव, रायसेन (इनामी बदमाश)।
निखिल पिता सुजीत मोगिया (19 वर्ष) – निवासी नागदा, उज्जैन (मूल निवासी गुना)।
वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोगिया (29 वर्ष) – निवासी रतवास चक, अशोकनगर।
फरार आरोपी: दिनेश हांडा पिता बने सिंह हांडा (निवासी बजरंग नगर, रतलाम)।
इस बड़ी सफलता में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक (SI) जितेन्द्र सिंह कनेश, SI विजयसिंह बामनियाँ, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, मुकेशसिंह चौहान, विजय मीणा, आरक्षक दीपक मकवाना, ललित वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखनसिंह, विरेन्द्र सोनी और सीसीटीएनएस के लोमेश शर्मा की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही
Rais Khan : Chief Editor Aug 17, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Congress-jilaadhyaksh-Shaharadhyaksh-HarshVijayGahlot-shantilalVerma
Rais Khan : Chief Editor May 4, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Hathras-Kisan-rich-KisanbanaaAmir-crimebranch-AirtelBank
Rais Khan : Chief Editor Jul 26, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-UPnews-Gorakhpur-Adalatrajniti-Gorakhpurnews-journalistassociation
Rais Khan : Chief Editor Mar 8, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-antrashtriymahilaDivas-
Rais Khan : Chief Editor Aug 24, 2026
RatlamMadhyaPradesh-RatlamNewsToday-रतलाम_न्यूज़-ईदमिलादुन्नबी-जश्नएईदमिलाद-जुलूसएमोहम्मदी-मिलादुन्नबी-अमन_और_भाईचारा-स्वच्छ_रतलाम-DailyJournalHindi-ViralNews-BreakingNews-MPNews-MadhyaPradeshNews
Rais Khan : Chief Editor Sep 4, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor Aug 7, 2026
Ratlamnews-CrimeNews-CrimeStory-BreakingNews-CrimeReport-HusbandWifeDispute-ManakChowk-BohraCommunity-CrimeInvestigation-PoliceUpdate-Ratlampolice
Rais Khan : Chief Editor Oct 29, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-ChaitanyaKashyap-patrkardipMilan-bjp
Rais Khan : Chief Editor Sep 7, 2026
RatlamNews-Ratlam-MadhyaPradesh-CrimeNews-CrimeNewsIndia-BreakingNews-MurderCase-MurderNews-CrimeUpdate-PoliceInvestigation
Rais Khan : Chief Editor Feb 6, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews