रतलाम के पलसोड़ी में निवेश क्षेत्र की भूमि मुक्त कराने पहुंचे अमले पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
हिंसक झड़प में महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने स्थिति को संभाला, 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण हिरासत में लिए गए
रतलाम/ D I T NEWS :- जिले के पलसोड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय भारी बवाल खड़ा हो गया, जब मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क (निवेश क्षेत्र) के लिए प्रस्तावित सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अमले पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया। स्थिति इस कदर बेकाबू हो गई कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल प्रयोग के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस हिंसक झड़प में एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पलसोड़ी क्षेत्र में मेगा औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यहाँ की सरकारी जमीन पर लंबे समय से कुछ स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा था। शुक्रवार को जब प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल अतिक्रमण हटाने और सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पहुँचा, तो ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शुरुआत में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। समझाइश के बाद कुछ लोग तो वहाँ से हट गए, लेकिन उपद्रवियों के एक गुट ने अचानक पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथराव काफी उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षार्थ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़े।
तीन पुलिसकर्मी घायल, इलाके में भारी बल तैनात दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के मुताबिक, ग्रामीणों द्वारा किए गए इस अचानक पथराव में तीन पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पथराव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव मचा रहे 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से ही पलसोड़ी और आसपास के निवेश क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Rais Khan : Chief Editor Sep 7, 2026
RatlamNews-Ratlam-MadhyaPradesh-CrimeNews-CrimeNewsIndia-BreakingNews-MurderCase-MurderNews-CrimeUpdate-PoliceInvestigation
Rais Khan : Chief Editor Aug 29, 2026
Ratlam-RatlamNews-BreakingNews-BigBreaking-NashaMuktiabhiyan-News-NewsIndia-apcr
Rais Khan : Chief Editor Aug 9, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor Aug 16, 2026
Ratlam-RatlamNews-RatlamPolice-BreakingNews-BigBreaking-PoliceAction-PoliceNews-CrimeNews-CrimeNewsIndia-Robbery-LootCase-GoldRobbery-JewelleryRobbery-5CroreLoot
Rais Khan : Chief Editor Feb 16, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-WolfMan-LalitPatidar-ginijbook-Worldrecord
Rais Khan : Chief Editor Jul 23, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews-PurvanchalSahuSamaj-Gorakhpurnews
Rais Khan : Chief Editor Sep 6, 2026
GogaNavami-HinduMuslimUnity-UnityInDiversity-CommunalHarmony-GangaJamuniTehzeeb-RatlamNews-Ratlam-DITNews-Brotherhood-GogaNavamiCelebration
Rais Khan : Chief Editor Feb 19, 2023
Rais Khan : Chief Editor Jul 3, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-avaidhSatta-crimenews-thanamadakchok...