भीषण गर्मी और लू का अलर्ट: रतलाम में कक्षा 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews

भीषण गर्मी और लू का अलर्ट: रतलाम में कक्षा 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित

रतलाम | D I T NEWS :- मध्य प्रदेश में सूर्य की तपिश और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। इसे देखते हुए रतलाम जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के लिए नया आदेश जारी किया है।

  • अवकाश की अवधि: आगामी 30 अप्रैल 2026 तक कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।

  • प्रभावित कक्षाएं: यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी छात्रों पर लागू होगा।

  • शिक्षकों के लिए नियम: विद्यार्थियों के लिए अवकाश होने के बावजूद, शिक्षकों को नियमानुसार विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने पदीय कार्यों का संपादन करना होगा।

  • कारण: मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने और तीव्र 'हीट वेव' (लू) चलने की संभावना है।

पहले बदला था समय, अब दी राहत

गौरतलब है कि इससे पहले 21 अप्रैल को जारी आदेश के तहत स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया था। लेकिन लगातार बढ़ते पारे और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात अब छोटे बच्चों के लिए पूर्णतः अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

"छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के समस्त बोर्ड (MP Board, CBSE, आदि) के स्कूलों पर लागू होगा।" — जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम

Advertisement...