मियां-बीवी राजी लेकिन काजी नहीं राजी:-  दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार

मियां-बीवी राजी लेकिन काजी नहीं राजी:-  दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार

               मियां-बीवी राजी लेकिन काजी नहीं राजी

D I T NEWS :- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में DJ के साथ दुल्हन के घर एक बारात पहुंची। डीजे बजाने को लेकर काजी इतने नाराज हुए कि उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। काजी ने दूल्हे और उनके परिजनों को जमकर सुनाया। काफी देर बाद वर-वधु पक्ष ने सार्वजिनक माफी मांगी। जिसके बाद काजी ने निकाह पढ़ाया।

दरअसल, जिले के नौगांव में डीजे के कारण एक काजी ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। DJ की रोक के बावजूद डीजे बजाते हुए दूल्हा बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंच गया। इस पर काजी साहब बिखर गए और उन्होंने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया।

करीब 4 से 5 घंटे चले मान मनौव्वल के बाद काजी दूल्हा के सार्वजनिक माफी मांगने पर माने। सर्त के अनुसार वर-वधु पक्ष के लोगों ने स्टेज पर जाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। इसके बाद देर रात करीब 1 बजे काजी ने निकाह पढ़ाया।

इसके बावजूद एक दूल्हे ने बिना किसी को जानकारी दिए DJ के साथ दुल्हन के घर पहुंच गया। जिससे काजी साहर नाराज हो गए थे l