भूमि विवादों के समाधान के लिए रतलाम पुलिस का विशेष अभियान जिलेभर में लगे शिविर, 630 शिकायतें पहुंचीं, 450 मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlampolice-RatlamSP

भूमि विवादों के समाधान के लिए रतलाम पुलिस का विशेष अभियान जिलेभर में लगे शिविर, 630 शिकायतें पहुंचीं, 450 मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

रतलाम/ D I T NEWS

एक दिन में 630 शिकायतें पहुंचीं, 450 मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

रतलाम, 4 जुलाई। जिले में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के उद्देश्य से शनिवार को रतलाम पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष भूमि विवाद निराकरण शिविर आयोजित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। प्रत्येक शिविर में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर प्रकरणों की गंभीरता के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

जिलेभर में आयोजित शिविरों के दौरान कुल 630 भूमि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 450 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। कई मामलों में आपसी समझाइश, वैधानिक प्रक्रिया एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के माध्यम से विवाद सुलझाए गए, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी गई।

शिविर के दौरान जिन मामलों में शांति भंग होने अथवा विवाद बढ़ने की आशंका दिखाई दी, उनमें संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर सहित अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

इस अभियान से बड़ी संख्या में नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। संयुक्त सुनवाई और त्वरित कार्रवाई से कई पुराने विवादों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हुई।

रतलाम पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाएं। पुलिस एवं राजस्व विभाग भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त शिविर आयोजित करते रहेंगे, जिससे आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्याय मिल सके।