कल्याण केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक: लाखों का नुकसान
रतलाम (सैलाना) | रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर स्थित सैलाना और सरवन के बीच कल्याण केदारेश्वर घाट पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। अहमदाबाद से रतलाम आ रहा रिफाइंड तेल से भरा एक ट्रक शॉर्ट सर्किट के कारण आग की लपटों में घिर गया। इस भीषण अग्निकांड में ट्रक सहित उसमें रखे करीब 1500 तेल के डिब्बे जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक (चालक रशीद, निवासी रतलाम) गुजरात के अहमदाबाद से रिफाइंड तेल भरकर रतलाम की 'कृष्णा ट्रेडिंग संस्थान' के गोदाम पर जा रहा था। रात करीब 12:15 बजे केदारेश्वर घाट चढ़ते समय अचानक इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग डीजल टैंक तक पहुंच गई और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही डायल-112 और सैलाना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। एएसआई वीर सिंह देवड़ा, आरक्षक मुरली कटारिया और पायलट जीवन खराड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।

हैरानी की बात यह रही कि रात में बुझाई गई आग शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे दोबारा भड़क उठी। सूचना मिलते ही आरक्षक पाटीदार और पायलट युसूफ शाह ने फायर टीम के साथ दोबारा मोर्चा संभाला। एफआरवी टूलकिट की मदद से तेल निकलने का रास्ता बनाया गया और समन्वय के साथ आग को पूरी तरह शांत किया गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे के दोनों ओर का यातायात रोक दिया था। घाट सेक्शन और तेल के डिब्बों के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ था। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। मौके पर सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने भी पहुंचकर राहत कार्यों में सहयोग किया।
"शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगी थी। देखते ही देखते लपटें डीजल टैंक तक पहुंच गईं और हमें संभलने का मौका नहीं मिला।" — रशीद, ट्रक चालक
Rais Khan : Chief Editor Jun 26, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-gunfire
Rais Khan : Chief Editor Jun 28, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-tree-RatlamNagar-crimenews
Rais Khan : Chief Editor Jul 2, 2026
RatlamPolice-CrimeNews-BigKhulasa-BlinkitDressLoot-OKCodeWord-40LakhLoot-MadhyaPradeshPolice-QuickAction
Rais Khan : Chief Editor Feb 6, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
Rais Khan : Chief Editor May 19, 2026
RatlamNews-BhopalNews-APCR-HumanRights-ZubairBarkati-PrashantBhushan-MadhyaPradeshNews-Justice
Rais Khan : Chief Editor May 12, 2026
RatlamCultureRunway-FashionWeek-RatlamNews-TraditionalFashion-CulturalHeritage-AJProduction-ASModelingAgency-RatlamCity-MadhyaPradeshEvents-IndianWear-RampWalk-VocalForLocal-IndianDesigners-CultureAndFashion-RatlamDiaries
Rais Khan : Chief Editor Sep 10, 2026
Ratlam-RatlamNews-ParadiseValley-ParadiseValleyRatlam-BreakingNews-MPNews-MadhyaPradeshNews-LatestNews-NewsAlert-PoliceAction
Rais Khan : Chief Editor May 13, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlam-MPPolice-RustamjiAward-DrMohanYadav-RatlamPolice-AnuragYadav
Rais Khan : Chief Editor Sep 4, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor Feb 26, 2026
Inspiration-KotaNews-BoardExams2026-HafizGufran-RamadanSpecial-EducationAndFaith-SuccessStory-YoungAchiever-News-hafiz