देर रात चाकूबाजी की घटना, एक की मौत एक गंभीर ....

देर रात चाकूबाजी की घटना, एक की मौत एक गंभीर ....

रतलाम-डिजिटल इंडिया टीवी :- जिले में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला लगभग रात 10 बजे  घटित हो गया जिसमें रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी हो गई। घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे बाजना बस स्टैंड निवासी सोहेल पिता मंगतू शाह उम्र 21 वर्ष और उसका चाचा अजहर पिता हुसैन उम्र 22 वर्ष एक शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी दौरान दीनदयाल नगर क्षेत्र में एक गली में शंकर, रितेश एवं एक अन्य साथी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अजहर के पेट में एवं सोहेल की पीठ पर चाकू लग गया दोनो घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। जहां पर सोहेल की मौत हो गई एवं अजहर को गंभीर घायल होने से इंदौर रेफर किया। विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी पता नही चला है। देर रात तक अस्पताल हंगामा चलता रहा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन अस्पताल परिसर में इकट्ठे हो गए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को भारी बल लगाना पड़ा। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से हैं इसलिए सांप्रदायिक तनाव ना बड़े उसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों सहित चार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जांच के बाद पता चल पाएगा कि विवाद की स्थिति क्या थी !