आगामी त्योहारों को लेकर हाट की चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, अखाड़ा संचालकों और ताजिया कमेटियों को दिए सख्त निर्देश
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnewsshantisamiti-hatkichauki-Muharram2026-tajiya
रतलाम/D I T NEWS :- आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में आज हाट की चौकी पर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों और अखाड़ा संचालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने समझाइश दी कि त्योहारों के दौरान अनुशासन सर्वोपरि है। सभी अखाड़ा संचालकों और ताजिया निकालने वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित रूट और समय का पूरी पाबंदी के साथ पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला। बैठक में मुख्य रूप से सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत मौजूद रहे। अधिकारियों ने संदेश दिया कि तमाम त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन इसमें आम जनता और आयोजन समितियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। वहीं, सभी अखाड़ा और ताजिया प्रमुखों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वे तय नियमों के भीतर ही गरिमापूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराएंगे।