स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने दी घर-घर दस्तक
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-RatlamNagarNigam

रतलाम/ D I T NEWS :- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर व दुकान पर तिरंगा लहराये इस हेतु निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कस्तुरबा नगर में घर-घर जाकर नागरिकों से आव्हान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर व दुकान में राष्ट्रीय ध्वज पुरे सम्मान के साथ फहरायें। निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर रहवासियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किये।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, वार्ड संयोजक प्रकाश बंशीवाल, वार्ड प्रभारी संतोष बैरागी, सह संयोजक संतोष जोशी, नितिन देवड़ा, महेश शर्मा, मिलिन्द कोठारी, कमलेश उपाध्याय, कमलसिंह, अभिषेक व्यास, राजेश चन्द्रावत, ईश्वरलाल शर्मा, पी.डी. वैष्णव, अजय डामोर सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।