नामली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, देश में अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआएं

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews

नामली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, देश में अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआएं

  • नामली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, देश में अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआएं
  • जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल कादिर रजा ने ईदगाह में अदा कराई नमाज, उमड़ा जनसैलाब

D I T NEWS

नामली। नगर में आज ईदुल फितर का त्योहार बड़ी ही अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर जामा मस्जिद के मौलाना हाफिज अब्दुल कादिर रजा साहब द्वारा ईदगाह में विशेष नमाज अदा कराई गई। नमाज के दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद रहे, जिन्होंने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर देश में सुख-समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगी।

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • सदर सलीम भाई कुरैशी

  • हाजी रफीक भाई कुरैशी

  • हाजी मुबारीक भाई

  • हाजी कल्लू भाई कुरैशी

  • हाजी रईस भाई कुरैशी

साथ ही अज्जू मंसूरी, जाकिर भाई, मुमताज भाई, हाजी अजीज भाई, गोल्डी भाई मंसूरी, रमीज मंसूरी, अफरोज सहित नामली नगर के बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने शिरकत की।

ईदगाह कमेटी और सदर सलीम भाई कुरैशी ने नमाज के सफल आयोजन के लिए नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कई वर्षो से सक्रिय, लगातार आमजन और समाज से जुड़कर उनकी मुख्य समस्याओ को अपने माध्यम से पंहुचा कर उसका संवैधानिक तरीके से समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाई , अब तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पल्स 24 न्यूज़ , हमारे अधिकार समाचार न्यूज़ पेपर , कानून समाधान न्यूज़ पेपर में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्तमान में DIT NEWS पोर्टल में प्रधान संपादक के दायित्व को निभाते हुए सक्रिय Email :raishkhan.rtm@gmail.com Contact : 7000175255